कॉजपा के संसद मार्च के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा चाकचौबंद
कॉजपा के संसद मार्च के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा चाकचौबंद
नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के सोमवार को संसद मार्च के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं और प्रवेश स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने प्रमुख प्रवेश मार्गों पर वाहनों की सघन जांच शुरू की है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी को पड़ोसी राज्यों से जोड़ने वाले प्रमुख सीमा बिंदुओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच के लिए विभिन्न स्थानों पर बैरिकेड लगाए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से सुरक्षा निगरानी बढ़ाई गई है।
उन्होंने बताया कि नयी दिल्ली जिले के संवेदनशील इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है।
भाषा मनीषा माधव
माधव

Facebook


