बम विस्फोट की धमकी के बाद, तिरुचिरापल्ली, चेन्नई हवाईअड्डे पर सुरक्षा बढ़ाई गई

Ads

बम विस्फोट की धमकी के बाद, तिरुचिरापल्ली, चेन्नई हवाईअड्डे पर सुरक्षा बढ़ाई गई

  •  
  • Publish Date - February 1, 2021 / 08:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु) एक फरवरी (भाषा) बम विस्फोट की धमकी मिलने के बाद सोमवार को यहां हवाईअड्डे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चेन्नई हवाईअड्डे पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

पुलिस के अनुसार, सीआईएसएफ कर्मियों के तिरुचिरापल्ली हवाईअड्डे की तलाशी करने से पहले यहां से करीब 200 यात्रियों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने परिसर की तलाशी के लिए श्वान दल और ‘मेटल डिटेक्टर’ उपकरण का भी इस्तेमाल किया।

भाषा निहारिका प्रशांत

प्रशांत