सुरक्षा बलों ने उरी में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ के प्रयास को नाकाम किया
सुरक्षा बलों ने उरी में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ के प्रयास को नाकाम किया
श्रीनगर, 22 जून (भाषा) सुरक्षा बलों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। माना जा रहा है कि दो आतंकी भी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर के गोहल्लां इलाके में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधियां देखीं। उन्होंने बताया कि चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की।
उन्होंने बताया कि कुछ देर तक गोलीबारी हुई जो अब बंद हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि दो आतंकवादी मारे गए हैं लेकिन यह इलाका नियंत्रण रेखा पर है इसलिए उनके शव अभी तक बरामद नहीं हो पाए हैं।
उन्होंने कहा कि सेना ने इलाके में कड़ी घेराबंदी की है और शवों को बरामद करने के प्रयास जारी हैं।
भाषा शफीक पवनेश
पवनेश

Facebook


