अभिनेत्री के खिलाफ आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट करने पर सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
अभिनेत्री के खिलाफ आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट करने पर सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
हैदराबाद, 17 मार्च (भाषा) अभिनेत्री रेणु देसाई के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट करने के आरोप में एक सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
साइबराबाद पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि जांच के दौरान साइबर अपराध पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हाल में सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर अभिनेत्री की एक रील देखी और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट की।
बयान में कहा गया है कि सत्यापन के दौरान आरोपी ने अपना मोबाइल फोन पेश किया, जिसके माध्यम से उसने आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की थी।
भाषा राखी शफीक
शफीक

Facebook


