संदिग्ध कोविड टीका शिविर मामले में सुरक्षा गार्ड ​गिरफ्तार, अब तक आठ पकड़े गये

संदिग्ध कोविड टीका शिविर मामले में सुरक्षा गार्ड ​गिरफ्तार, अब तक आठ पकड़े गये

संदिग्ध कोविड टीका शिविर मामले में सुरक्षा गार्ड ​गिरफ्तार, अब तक आठ पकड़े गये
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: July 2, 2021 9:35 am IST

कोलकाता, दो जुलाई (भाषा) कोलकाता में संदिग्ध कोविड टीकाकरण शिविर मामले में एक निजी सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया गया है, जिससे इस मामले में अब तक पकड़े गये लोगों की संख्या बढ़कर आठ हो गयी है । पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस के जासूसी विभाग के विशेष जांच दल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार की रात सुरक्षा गार्ड को दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही इस मामले में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

उन्होंने बताया, ”वह फर्जी आईएएस अधिकारी देबांजन देब का निजी सुरक्षा गार्ड था। वह देब की कई अवैध गतिविधियों में शामिल था और उसने इसे स्वीकार भी किया है।”

देब को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से उसके छह सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

भाषा रंजन दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में