दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक का मामला: नकाबपोश व्यक्ति कार लेकर घुसा

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक का मामला: नकाबपोश व्यक्ति कार लेकर घुसा

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक का मामला: नकाबपोश व्यक्ति कार लेकर घुसा
Modified Date: April 6, 2026 / 04:13 pm IST
Published Date: April 6, 2026 4:13 pm IST

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सोमवार दोपहर उस वक्त सेंध लग गई, जब एक नकाबपोश शख्स कार लेकर जबरन परिसर के अंदर घुस गया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना से परिसर में सुरक्षा को लेकर हड़कंप मच गया।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के नंबर वाली यह कार अपराह्न करीब 2 बजे गेट नंबर 2 से विधानसभा परिसर में दाखिल हुई।

दिल्ली सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘कार चालक विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ा और ड्योढ़ी (पोर्च) के पास फूलों का गुलदस्ता रखकर वापस चला गया।’’

उन्होंने कहा कि इस घटना से सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं और अधिकारी इसे संभावित सुरक्षा चूक मान रहे हैं।

यह घटना हाल ही में समाप्त हुए बजट सत्र के दौरान विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद हुई है।

भाषा वैभव दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में