Seema Haider News: सचिन मीणा के घर गूंजी किलकारी, सीमा हैदर ने बेटे को दिया जन्म, 11 महीने पहले हुई थी बेटी

Seema Haider News: सचिन मीणा के घर गूंजी किलकारी, सीमा हैदर ने बेटे को दिया जन्म, 11 महीने पहले हुई थी बेटी

Seema Haider News: सचिन मीणा के घर गूंजी किलकारी, सीमा हैदर ने बेटे को दिया जन्म, 11 महीने पहले हुई थी बेटी

Seema Haider News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 18, 2026 / 08:51 am IST
Published Date: February 18, 2026 8:51 am IST
HIGHLIGHTS
  • सीमा हैदर ने बेटे को जन्म दिया, यह उनका छठा बच्चा है
  • सचिन मीणा से यह उनका दूसरा बच्चा है
  • सीमा हैदर 2023 में नेपाल के रास्ते आई थीं भारत

नई दिल्ली: Seema Haider News अपनी मोहब्बत के लिए सीमा पार कर भारत आई सीमा हैदर फिलहाल सुर्खियों से गायब है, लेकिन अब सीमा हैदर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, सीमा हैदर छठी बार मां बन गई है। उन्होंने बेटे को जन्म दिया। आपको बता दें कि 11 महीने पहले सीमा ने बेटी को जन्म दिया था। इससे पहले उनके 4 बच्चे पाकिस्तानी पति से हैं। जबकि भारतीय पति सचिन मीणा से यह उनका दूसरा बच्चा है।

परिवार में जश्न का माहौल

Seema Haider Latest News इस खुशखबरी के बाद उनके परिवार में जश्न का माहौल है। बताया जा रहा है कि सीमा हैदर ने नोएडा के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। डॉक्टर के अनुसार, मां और नवजात दोनों ही पूरी तरह से स्वस्थ है और दोनों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। जिसके बाद सचिन मीणा के घर में खुशियां का माहौल है। घरवालों और आसपास के लोगों ने सीमा को बधाई दी।

13 मई 2023 को आई थी भारत

बता दें कि, पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली सीमा हैदर 13 मई 2023 को नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी। सीमा हैदर को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने पर 4 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया था और उसके भारतीय प्रेमी सचिन मीणा को अवैध प्रवासी को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दोनों को 7 जुलाई 2023 को एक स्थानीय अदालत ने जमानत दे दी थी और वे अपने चार बच्चों के साथ रबूपुरा इलाके के एक घर में रह रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।