हिप्र : वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केके पंत को मिला मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार
हिप्र : वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केके पंत को मिला मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार
शिमला, एक जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी कमलेश कुमार पंत को मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा। पंत अभी अतिरिक्त मुख्य सचिव सह वित्त आयुक्त हैं।
राज्य सरकार द्वारा जारी एक अधिसूचना के मुताबिक पंत अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व, वन, गृह और सतर्कता) और राज्य प्रदूषण बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी पूर्व की तरह निभाते रहेंगे।
संजय गुप्ता की सेवानिवृत्ति के बाद से मुख्य सचिव का पद रिक्त था। उन्हें एक अक्टूबर, 2025 को मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था और उनकी सेवानिवृत्ति से पांच दिन पहले 26 मई, 2026 को नियमित मुख्य सचिव के रूप में पदोन्नत किया गया था।
पंत 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर से स्नातक हैं।
इससे पहले वह नयी दिल्ली में राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) के अध्यक्ष (2021-2024) के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) में मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) और संयुक्त सचिव (रक्षा उत्पादन) के पद पर भी काम कर चुके हैं।
भाषा धीरज अविनाश
अविनाश

Facebook


