वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विवेक कुमार देवांगन को एनसीएससी का सचिव नियुक्त किया गया

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विवेक कुमार देवांगन को एनसीएससी का सचिव नियुक्त किया गया

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विवेक कुमार देवांगन को एनसीएससी का सचिव नियुक्त किया गया
Modified Date: September 5, 2026 / 11:28 pm IST
Published Date: September 5, 2026 11:28 pm IST

नयी दिल्ली, पांच सितंबर (भाषा) वरिष्ठ नौकरशाह विवेक कुमार देवांगन को शनिवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) का सचिव नियुक्त किया गया।

देवांगन 1993 बैच के मणिपुर कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने देवांगन को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सचिव पद पर नियुक्त करने को मंजूरी दी है।

भाषा शफीक रंजन

रंजन


लेखक के बारे में