वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमित कुमार नये एसपीजी प्रमुख नियुक्त

Ads

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमित कुमार नये एसपीजी प्रमुख नियुक्त

  •  
  • Publish Date - June 30, 2026 / 07:29 PM IST,
    Updated On - June 30, 2026 / 07:29 PM IST

नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी अमित कुमार को मंगलवार को विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया। एसपीजी प्रधानमंत्री एवं उनके सरकारी आवास पर उनके साथ रहने वाले निकटतम परिजनों की सुरक्षा का दायित्व संभालता है।

बिहार कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार फिलहाल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में विशेष महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने कुमार की एसपीजी में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में नियुक्ति को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से मंजूरी दे दी है।

आदेश में कहा गया है कि कुमार वर्तमान एसपीजी निदेशक आलोक शर्मा का विस्तारित कार्यकाल अगले वर्ष 31 मार्च को पूरा होने के बाद एसपीजी के निदेशक का पदभार संभालेंगे।

शर्मा 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर मंगलवार को सेवानिवृत्त होने वाले थे। उन्हें 24 जून को एसपीजी प्रमुख के रूप में नौ महीने का सेवा-विस्तार दिया गया था।

भाषा अमित पवनेश

पवनेश

शीर्ष 5 समाचार