दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के एक हिस्से पर तकनीकी खामी के कारण सेवाएं प्रभावित
दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के एक हिस्से पर तकनीकी खामी के कारण सेवाएं प्रभावित
नयी दिल्ली, चार जनवरी (भाषा) दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के एक हिस्से पर सिग्नल संबंधी समस्या के कारण बृहस्पतिवार को सेवाएं प्रभावित रहीं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि येलो लाइन के लोक कल्याण मार्ग-उद्योग भवन खंड पर मेट्रो ट्रेन की आवाजाही में देरी हुई।
येलो लाइन दिल्ली के समयपुर बादली और गुरुग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर को जोड़ती है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘लोक कल्याण मार्ग और उद्योग भवन स्टेशनों के बीच ट्रैक सर्किट ड्रॉप (सिग्नलिंग) के कारण आज येलो लाइन पर सेवाएं नियंत्रित की गई।’
उन्होंने कहा, ”इस समस्या के कारण, इस छोटी दूरी के खंड पर ट्रेनें सीमित गति से चल रही हैं जिसके चलते ट्रेनों की कतार लग गईं। येलो लाइन के बाकी हिस्से पर ट्रेन सेवाएं समान्य रूप से चल रही हैं।”
अधिकारी ने कहा कि आज जनता को असुविधा से बचाने के लिए ट्रैक सर्किट की आवश्यक मरम्मत सेवाओं के बंद होने के बाद रात में की जाएगी।
भाषा अभिषेक नोमान
नोमान

Facebook


