आंध्र प्रदेश में पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट में सात लोगों की मौत, आठ घायल
आंध्र प्रदेश में पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट में सात लोगों की मौत, आठ घायल
काकीनाडा (आंध्र प्रदेश), 28 फरवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। प्रदेश की गृहमंत्री अनीता ने यह जानकारी दी।
गृहमंत्री ने बताया कि इस हादसे में हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
एक स्थानीय समाचार चैनल के अनुसार, वेटलापलेम गांव में पटाखे बनाते समय विस्फोट हुआ।
बताया जा रहा है कि पटाखा निर्माण इकाई में करीब 20 लोग काम कर रहे थे।
भाषा
शुभम पवनेश
पवनेश

Facebook


