Tere Naam Re-Release: 23 साल बाद थिएटर्स में लौटे ‘राधे भैया’, पहले ही दिन सलमान खान को लगा बड़ा झटका; कमा पाए महज इतने रुपए

सलमान खान की कल्ट फिल्म ‘तेरे नाम’ 23 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, लेकिन पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत उम्मीद से धीमी रही। अब मेकर्स को वीकेंड कलेक्शन से काफी उम्मीदें हैं।

Tere Naam Re-Release: 23 साल बाद थिएटर्स में लौटे ‘राधे भैया’, पहले ही दिन सलमान खान को लगा बड़ा झटका; कमा पाए महज इतने रुपए

Tere Naam Re-Release / Image Source : Screengrab

Modified Date: February 28, 2026 / 05:52 pm IST
Published Date: February 28, 2026 5:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • तेरे नाम 23 साल बाद 27 फरवरी को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई।
  • पहले दिन फिल्म ने री-रिलीज पर करीब 25 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया।
  • सीमित स्क्रीन्स पर रिलीज और कम ओपनिंग के बावजूद वीकेंड में बढ़त की उम्मीद।

एंटरटेनमेंट डेस्क : Tere Naam Re-release सलमान खान की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘तेरे नाम’ 23 साल बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में लौट आई है। महामारी के बाद पुरानी फिल्मों को दोबारा रिलीज करने के बढ़ते चलन और दर्शकों की भारी मांग को देखते हुए मेकर्स ने इसे 27 फरवरी को री-रिलीज किया। स्वर्गीय सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान के ‘राधे’ वाले किरदार को आज भी फैंस का बहुत प्यार मिलता है, लेकिन री-रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत काफी धीमी रही।

कितनी हुई कमाई ?

कमाई की बात करें तो ‘तेरे नाम’ ने री-रिलीज के पहले दिन महज 25 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है। Salman Khan यह आंकड़ा उम्मीद से काफी कम है, क्योंकि सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी चर्चा थी। कम कमाई की एक बड़ी वजह इसे सीमित स्क्रीन्स पर रिलीज करना भी माना जा रहा है। अगर साल 2003 की ओरिजिनल रिलीज से तुलना करें, तो तब फिल्म ने पहले दिन 1.90 करोड़ रुपये कमाए थे। अब मेकर्स को उम्मीद है कि शनिवार और रविवार के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

12 करोड़ में बनी थी फिल्म

महज 12 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अपने समय में दुनिया भर में 24.55 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। Bollywood Re-release Trend  हालांकि उस वक्त इसे बॉक्स ऑफिस पर औसत सफलता मिली थी, लेकिन समय के साथ यह एक कल्ट फिल्म बन गई। सलमान खान और भूमिका चावला की यह मूवी तमिल फिल्म ‘सेथु’ की हिंदी रीमेक है, जिसे आज भी इसके संगीत और राधे भैया के हेयरस्टाइल के लिए याद किया जाता है। अगर आप इसे थिएटर में नहीं देख पा रहे हैं, तो यह अमेजन प्राइम वीडियो पर भी उपलब्ध है।

यह भी पढ़ेः-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.