The Kerala Story 2: दिन भर में नहीं बिकी 10 टिकटें, कई शोज किए गए कैंसिल, जानें कैसा रहा ‘द केरल स्टोरी 2’ का पहला दिन
The Kerala Story 2: सेंसर बोर्ड और कोर्ट में लंबी लड़ाई के बाद फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' अब बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है।
The Kerala Story 2 / Image Source : SCREENGRAB / Youtube
- फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' अब बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है।
- रिलीज के बाद फिल्म के मेकर्स को बड़ा झटका लगा है।
- रिलीज के पहले दिन फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिला है।
The Kerala Story 2: नई दिल्ली: सेंसर बोर्ड और कोर्ट में लंबी लड़ाई के बाद फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ अब बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई, लेकिन फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि, थिएटर खाली पड़े हैं और लोग फिल्म देखने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। केरल में हालत ऐसे हैं कि, फिल्म के कई शो कैंसल करने पड़े हैं।
शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, शुक्रवार को केरल हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। मेकर्स फिल्म के सीक्वल से काफी उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन उन्हें एक बड़ा झटका लगा है। केरल में फिल्म को लेकर दर्शकों का रिस्पांस इतना ठंडा है कि कई जगहों पर शोज कैंसिल (The Kerala Story 2) करने की नौबत आ गई है। बाकी जगहों पर भी फिल्म को पिछले पार्ट जैसा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उनसे लगता है कि बमुश्किल ही यह फिल्म अपनी लागत भी निकाल पाएगी।
फिल्म के कई शोज करने पड़े कैंसिल
The Kerala Story 2: एक रिपोर्ट के मुताबिक़, केरल के प्रमुख शहर कोच्चि, त्रिशूर और कोझिकोड में दर्शकों की कमी के चलते फिल्म के पहले दिन के कई शो कैंसिल करने पड़े। कोच्चि के लुलु मॉल और त्रावणकोर जैसे बड़े सिनेमाघरों में दोपहर के शोज में महज 5 से 25 के बीच ही टिकटें बिकीं। थिएटर मैनेजमेंट ने फैसला लिया है कि शोज तभी चलाएंगे जब कम से कम 10 टिकटों की बुकिंग होगी। फिल्म में केरल और वहां की संस्कृति को कथित तौर पर गलत तरीके से दिखाने के चलते लोगों के इससे दूरी बनाने की खबरें हैं।
रिलीज की राह नहीं थी आसान
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज काफी मुश्किल से हुई है फिल्म को मिले सेंसर सर्टिफिकेट के खिलाफ केरल हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। (The Kerala Story 2) इस याचिका में दावा किया गया था कि, यह फिल्म केरल के लोगों की छवि खराब कर रही है और समाज में गलत धारणाएं फैला रही है। इसके बाद कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर पहले 15 दिनों का स्टे लगाया था। हालांकि मेकर्स की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई करते हुए अगले ही दिन जस्टिस थॉमस ने स्टे हटा दिया और इसे रिलीज की इजाजत मिल गई।
फिल्म के प्रोड्यूसर ने दी सफाई
The Kerala Story 2: फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने कहा कि, केरल एक खूबसूरत और ईश्वर को प्यार करने वाली जगह है। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि फिल्म में केरल या वहां के लोगों को गलत ढंग से दिखाया गया है। शाह ने तर्क दिया, ‘अपराधी तो हर जगह होते हैं, चाहे वह मध्य प्रदेश हो, राजस्थान हो या केरल। हमने इस फिल्म का नाम ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ इसलिए रखा है क्योंकि यह केवल एक जगह तक सीमित नहीं है।’
इन्हे भी पढ़ें:-
- Govt Employees Holi Holiday: हैप्पी रहेगी सरकारी कर्मचारियों की होली! मिलेगी इतने दिनों की छुट्टी, सैलरी को लेकर भी आया ये आदेश
- Tere Naam Re-Release: 23 साल बाद थिएटर्स में लौटे ‘राधे भैया’, पहले ही दिन सलमान खान को लगा बड़ा झटका; कमा पाए महज इतने रुपए
- Iran Attack Middle East: मिडिल ईस्ट में ईरान की तबाही, सऊदी समेत इन 10 पर बोला हमला, इतने लोगों की मौत का दावा

Facebook


