सिक्किम में सामने आये कोरोना वायरस के सात नये मामले

सिक्किम में सामने आये कोरोना वायरस के सात नये मामले

सिक्किम में सामने आये कोरोना वायरस के सात नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: January 2, 2022 8:01 pm IST

गंगटोक, दो जनवरी (भाषा) सिक्किम में सात और व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद रविवार को कोविड -19 के कुल मामले बढ़कर 32,517 हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि रविवार को पूर्वी सिक्किम में पांच तथा पश्चिमी सिक्कम एवं उत्तरी सिक्किम में एक-एक नया मामला सामने आया।

सरकार के मुताबिक, राज्य में अभी कोविड के 58 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 31,708 लोग ठीक हो चुके हैं।

विभाग का कहना है कि पिछले 24 घंटे में किसी भी कोविड-19 मरीज की जान नहीं गयी है और मृतक संख्या 409 है।

भाषा

राजकुमार दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में