तेलंगाना विधानसभा से बीआरएस के कई विधायक मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित

तेलंगाना विधानसभा से बीआरएस के कई विधायक मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित

तेलंगाना विधानसभा से बीआरएस के कई विधायक मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित
Modified Date: September 9, 2026 / 11:46 am IST
Published Date: September 9, 2026 11:46 am IST

हैदराबाद, नौ सितंबर (भाषा) तेलंगाना विधानसभा में आसन के समक्ष आ कर नारेबाजी करते हुए सदन की कार्यवाही बाधित करने के कारण बुधवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कई सदस्यों को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया।

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही बीआरएस सदस्यों ने आसन के समक्ष आ कर ‘हमें न्याय चाहिए’ जैसे नारे लगाए।

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव ने दो दिन पहले पार्टी की महिला विधायकों के खिलाफ पुलिस की कथित मनमानी और बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव की मौत की कामना करने संबंधी सत्तारूढ़ कांग्रेस के कुछ सदस्यों की कथित टिप्पणियों पर चर्चा की मांग करते हुए कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया।

विधानसभा अध्यक्ष गद्दम प्रसाद कुमार, उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और संसदीय मामलों के मंत्री डी. श्रीधर बाबू के बार-बार अनुरोध के बावजूद बीआरएस के सदस्य अपनी सीट पर लौटने के लिए तैयार नहीं हुए।

विक्रमार्क ने कहा कि उन्होंने और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने चंद्रशेखर राव के स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की थी।

विधानसभा अध्यक्ष ने श्रीधर बाबू द्वारा निलंबन का प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद बीआरएस सदस्यों को निलंबित करने की घोषणा की।

भाषा प्रचेता मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में