पूर्व विधायक सहित अनेक नेता भाजपा में शामिल

पूर्व विधायक सहित अनेक नेता भाजपा में शामिल

पूर्व विधायक सहित अनेक नेता भाजपा में शामिल
Modified Date: March 18, 2024 / 06:36 pm IST
Published Date: March 18, 2024 6:36 pm IST

जयपुर, 18 मार्च (भाषा) पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल सहित अनेक नेताओं ने सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने इन नेताओं को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

पार्टी के बयान के अनुसार जालौर के पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, देवली-उनियारा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर सहित कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

इस अवसर चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 वर्षों के सुशासन में आम आदमी का जीवन सरल हुआ है। उन्होंने कहा कि समाज में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के उत्थान के लिए सैंकड़ो लोक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

भाषा कुंज पृथ्वी

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में