खरगे समेत कई विपक्षी सांसदों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन किया

खरगे समेत कई विपक्षी सांसदों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन किया

खरगे समेत कई विपक्षी सांसदों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन किया
Modified Date: February 12, 2026 / 11:28 am IST
Published Date: February 12, 2026 11:28 am IST

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) विपक्षी सांसदों ने बृहस्पतिवार को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और सरकार पर भारतीय हितों का ‘समर्पण’ करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश, द्रमुक नेता के टी.आर. बालू, समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव और जया बच्चन, भाकपा- (माले) लिबरेशन के सांसद सुदामा प्रसाद सहित अन्य नेताओं ने संसद के मकर द्वार के पास प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

उन्होंने एक बड़ा बैनर ले रखा था जिस पर ‘ट्रैप डील’ लिखा हुआ था। विपक्षी सांसदों ने ‘नरेन्दर सरेंडर’ लिखे हुए पोस्टर भी ले रखे थे।

विपक्षी सांसदों ने “देश को बेचना बंद करो” जैसे नारे लगाए।

बाद में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कई अन्य कांग्रेस सांसदों के साथ मकर द्वार की सीढ़ियों पर खड़े होकर इस व्यापार समझौते के खिलाफ प्रदर्शन किया।

भाषा हक हक मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में