बंगाल के हल्दिया में आग लगने से कई दुकानें खाक, कोई हताहत नहीं

बंगाल के हल्दिया में आग लगने से कई दुकानें खाक, कोई हताहत नहीं

बंगाल के हल्दिया में आग लगने से कई दुकानें खाक, कोई हताहत नहीं
Modified Date: April 20, 2024 / 11:18 am IST
Published Date: April 20, 2024 11:18 am IST

कोलकाता, 20 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में शुक्रवार देर रात भीषण आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि हल्दिया के दुर्गा चौक इलाके में कई दुकानें देर रात करीब दो बजे लगी आग की चपेट में आ गईं।

उन्होंने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

आपातकालीन सेवा के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आग लगने के कारण लगभग 10 दुकान नष्ट हो गईं। कई दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया है। आग पर एक घंटे के भीतर काबू पा लिया गया।’’

आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

भाषा सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में