कोलकाता के दमदम इलाके में आग लगने से कई झुग्गियां जलकर नष्ट

कोलकाता के दमदम इलाके में आग लगने से कई झुग्गियां जलकर नष्ट

कोलकाता के दमदम इलाके में आग लगने से कई झुग्गियां जलकर नष्ट
Modified Date: April 13, 2024 / 04:04 pm IST
Published Date: April 13, 2024 4:04 pm IST

कोलकाता: कोलकाता में दमदम इलाके के मेला बगान में शनिवार सुबह भयंकर आग लग जाने से कई झुग्गियां जलकर नष्ट हो गयीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में अबतक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील पदार्थों से बनी इन झुग्गियों से धुंआ और लपटें उठती नजर आयीं तथा आग बुझाने के लिए कम से कम आठ दमकल गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया।

 

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। अग्निशमन वाहनों को तंग गलियों के कारण घटनास्थल तक पहुंचने में दिक्कतें हो रही हैं, परंतु वे आग बुझाने के वैकल्पिक तरीकों का इस्तेमाल करने का यथासंभव प्रयास कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि आग की वजह का पता नहीं चल पाया है। राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस ने बताया कि अग्निशमन गाड़ियों को जिन स्थानों पर पहुंचने में दिक्कत होगी, वहां रोबोट को तैनात किया जाएगा। दमदम लोकसभा क्षेत्र के मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता सुजान चक्रवर्ती मौके पर पहुंचे और उन्होंने सभी से प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील की।


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।