हिमाचल में चार मौसम केंद्रों पर भीषण गर्मी की स्थिति दर्ज, कई इलाकों में बारिश की संभावना
हिमाचल में चार मौसम केंद्रों पर भीषण गर्मी की स्थिति दर्ज, कई इलाकों में बारिश की संभावना
शिमला, 25 अप्रैल (भाषा) हिमाचल प्रदेश में शनिवार को तापमान सामान्य से अधिक रहा और चार मौसम निगरानी केंद्रों पर भीषण गर्मी की स्थिति दर्ज की गई।
मौसम विभाग के शिमला कार्यालय के अनुसार, ऊना सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद सुंदरनगर में 36.3 डिग्री, भुंतर में 34.5 डिग्री और धर्मशाला में 33.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
मौसम विभाग ने रविवार के लिए ऊना, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। साथ ही मंगलवार और बुधवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के कुछ छिटपुट स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
इसके अलावा राज्य में 27 से 30 अप्रैल तक बारिश हो सकती है। शुक्रवार शाम से राज्य में मौसम शुष्क बना रहा।
भाषा
प्रचेता दिलीप
दिलीप

Facebook


