दिल्ली पुलिस मुख्यालय में ‘कोविड-19 योद्धाओं’ को सम्मानित करेंगे शाह

Ads

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में ‘कोविड-19 योद्धाओं’ को सम्मानित करेंगे शाह

  •  
  • Publish Date - January 19, 2021 / 08:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

नयी दिल्ली, 19 जनवरी (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय के दौरे के वक्त ‘कोविड-19 योद्धाओं’ को सम्मानित करेंगे तथा गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा इंतजामों का जायजा भी ले सकते हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शाह शानदार प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान करेंगे तथा कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी के वक्त जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देंगे।

भाषा मानसी मानसी पवनेश

पवनेश