शरीफ ने सऊदी अरब के युवराज को पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के प्रयासों के बारे में जानकारी दी

शरीफ ने सऊदी अरब के युवराज को पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के प्रयासों के बारे में जानकारी दी

शरीफ ने सऊदी अरब के युवराज को पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के प्रयासों के बारे में जानकारी दी
Modified Date: March 25, 2026 / 05:29 pm IST
Published Date: March 25, 2026 5:29 pm IST

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 25 मार्च (भाषा) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान को पश्चिम एशिया में तनाव को कम करने के लिए इस्लामाबाद के राजनयिक प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

शरीफ ने ‘एक्स’ पर साझा एक बयान में सऊदी अरब पर हाल में हुए हमलों की पाकिस्तान की कड़ी निंदा को दोहराया और इस चुनौतीपूर्ण समय में सऊदी अरब के लिए इस्लामाबाद के अटूट समर्थन की पुष्टि की।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सऊदी अरब के युवराज को क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता के लिए पाकिस्तान के राजनयिक प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी। हमने करीबी समन्वय बनाए रखने पर सहमत जताई।’’

शरीफ ने कहा कि फोन पर हुई बातचीत के दौरान उन्होंने सऊदी अरब के संयम की सराहना की तथा तनाव कम करने और शत्रुता को समाप्त करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।

यह बातचीत शरीफ द्वारा अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष के व्यापक समाधान के लिए वार्ता की मध्यस्थता की पेशकश के एक दिन बाद हुई है।

शरीफ ने मंगलवार को एक पोस्ट में कहा कि इस्लामाबाद अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए ‘‘सार्थक और निर्णायक वार्ता’’ के लिए मध्यस्थता करने के लिए तैयार है।

भाषा शफीक देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में