चुनाव से पहले बोले शशि थरूर- ‘कोई भी अध्यक्ष गांधी परिवार को गुडबाय नहीं कहेगा’

shashi tharoor: कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर पूरे देश की सियासत गरमाई हुई है। मामले में जमकर राजनीति हो रही है।

चुनाव से पहले बोले शशि थरूर- ‘कोई भी अध्यक्ष गांधी परिवार को गुडबाय नहीं कहेगा’

Shashi Tharoor will come to Bhopal on 14 october

Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: October 1, 2022 8:36 pm IST

shashi tharoor: कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर पूरे देश की सियासत गरमाई हुई है। मामले में जमकर राजनीति हो रही है। इस बीच चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘कोई भी अध्यक्ष गांधी परिवार को गुडबाय नहीं कहेगा। अध्यक्ष चुनाव के बाद गांधी परिवार की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर शशि थरूर कहा, “गांधी परिवार और कांग्रेस का डीएनए एक ही है। गांधी परिवार को ‘अलविदा’ कहने के लिए कोई अध्यक्ष इतना मूर्ख नहीं है। वे हमारे लिए बहुत बड़ी संपत्ति हैं।”

इसके अलावा उन्होंने ट्वीट कर अपने और खड़गे के चुनाव लड़ने की भी बात कही। उन्होंने लिखा, “यह जानकर प्रसन्नता हुई कि जांच के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे और मेरे बीच अध्यक्ष पद के लिए मैत्रीपूर्ण प्रतियोगिता होगी। कांग्रेस और हमारे सभी सहयोगियों को इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया से लाभ मिले!”

यह भी पढ़ें :  GATE 2023 परीक्षा की रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी, यहां जाने स्टेप बाई स्टेप अप्लाई करने का फास्ट तरीका

शशि थरूर ने उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करने वाले 60 प्रतिनिधियों की सूची साझा की है। ट्वीट के साथ लिस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कहा, “मैं अपने 60 नोमिनी प्रस्तुत करता हूं। 12 राज्य, हर नेतृत्व के लोग, लेकिन सभी सम्मानित कांग्रेस कार्यकर्तओं का मुझपर विश्वास जताने के लिए मैं उन्हें और उन हजारों कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। आपके अटूट समर्थन के लिए मेरे संसदीय साथियों धन्यवाद।”

यह भी पढ़ें :  खूंखार अंदाज में नजर आएंगे एक्टर वरुण धवन,बॉलीवुड की ये खूबसूरत एक्ट्रेस होगी फिल्म का हिस्सा

बता दें कि उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच हो चुकी है। इस क्रम में एक उम्मीदवार का नामांकन कैंसिल कर दिया गया है। अब इस पद पर मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला हो सकता है। वहीं तीसरे प्रत्याशी झारखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री केएन त्रिपाठी इस रेस से बाहर हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें :  Bold Web Series: इन 5 वेब सीरीज को देख कर भूल जाएंगे आश्रम-3, इंटिमेट सीन की है भरमार, अकेले में देख कर भी हो जाएंगे शर्मिंदा

और भी है बड़ी खबरें…

 


लेखक के बारे में