कांग्रेस में ताबड़तोड़ इस्तीफे के बीच शिला दीक्षित ने भंग की कमेटी, 280 ब्लाॅक प्रमुखों को हटाया

कांग्रेस में ताबड़तोड़ इस्तीफे के बीच शिला दीक्षित ने भंग की कमेटी, 280 ब्लाॅक प्रमुखों को हटाया

कांग्रेस में ताबड़तोड़ इस्तीफे के बीच शिला दीक्षित ने भंग की कमेटी, 280 ब्लाॅक प्रमुखों को हटाया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: June 28, 2019 2:05 pm IST

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2019 में मिली हार के बाद कांग्रेस में उथल-पुथल का माहौल बना हुआ है। बीते दो दिनों से पदाधिकारियों के इस्तीफे का दौर चल रहा है। इयी कड़ी में खबर आ रही है कि बड़ी संख्या में देशभर के कांग्रेस कार्यकताओं ने अपना इस्तीफा पार्टी हाईकमान को सौंप दिया है।

Read More: MLA बृजमोहन अग्रवाल ने मोहन मरकाम और अमरजीत सिंह भगत को दी बधाई, कहा- भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिव वीरेंद्र राठौर, राजेश धर्माणी, फॉरन सेल सेक्रटरी वीरेंद्र वशिष्ठ और अनिल चैधरी, विवेक तन्खा के बाद कांग्रेस महासचिव दीपक बावरिया सहित कई नेताओं ने पार्टी हाईकमान को इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि स्वयं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कई बार अपने इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं।

Read More: स्कूल टीचर से विधायक तक का सफर, जानिए कौन हैं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए अध्यक्ष मोहन मरकाम

वहीं, दूसरी ओर दिल्ली कांग्रेस ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली कांगेस ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने 280 ब्लॉक प्रमुखों को हटा दिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी में यह बदलाव लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद आए उठाए जा रहे हैं। दिल्ली में यह बड़ा बदलाव दीक्षित द्वारा गठित एक कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"