शिवसेना ने कंगना रनौत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, पूर्व अधिकारी ने नोटिस भेजा

शिवसेना ने कंगना रनौत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, पूर्व अधिकारी ने नोटिस भेजा

शिवसेना ने कंगना रनौत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, पूर्व अधिकारी ने नोटिस भेजा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: September 7, 2020 7:19 pm IST

मुंबई/औरंगाबाद, सात सितंबर (भाषा) शिवसेना की औरंगाबाद इकाई ने सोमवार को अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एक ज्ञापन पुलिस को सौंपा। ज्ञापन में अभिनेत्री के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना ने कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है और उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी।

मध्य महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के सिडको पुलिस थाने में शिवसेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा।

शिवसेना की औरंगाबाद इकाई के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि रनौत ने मुंबई की तुलना पीओके से की, जिससे महाराष्ट्र के 13 करोड़ लोगों की भावनाएं आहत हुईं।

इस बीच, मुंबई में एक सेवानिवृत्त सहायक पुलिस आयुक्त प्रदीप लोनाडकर ने सोमवार को रनौत को कानूनी नोटिस भेजकर उनसे मुंबई और इसकी पुलिस को लेकर किए गए उनके विवादास्पद ट्वीट पर माफी मांगने की मांग की।

भाषा शफीक देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में