असम में उल्फा (आई) प्रमुख परेश बरुआ के घर के पास गोलीबारी

असम में उल्फा (आई) प्रमुख परेश बरुआ के घर के पास गोलीबारी

असम में उल्फा (आई) प्रमुख परेश बरुआ के घर के पास गोलीबारी
Modified Date: April 13, 2026 / 02:44 pm IST
Published Date: April 13, 2026 2:44 pm IST

डिब्रूगढ़, 13 अप्रैल (भाषा) असम के डिब्रूगढ़ जिले में उग्रवादी समूह उल्फा (आई) के प्रमुख परेश बरुआ के पैतृक आवास के पास गोलियां चलाई गईं। बरुआ के परिजनों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बरुआ के भाई बिमल बरुआ ने दावा किया कि जेराई गांव स्थित घर के पास आधी रात के बाद गोली चलने की आवाज सुनी गई, लेकिन सीसीटीवी में कुछ भी रिकॉर्ड नहीं हुआ।

बरुआ ने आरोप लगाया कि किसी ने इस तरह की हरकत करके कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी चबुरा पुलिस थाने को दे दी गई है।

पुलिस के अनुसार, घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

यह घटना परेश बरुआ के पूर्व करीबी सहयोगी अरुणोदय दोहोतिया की वापसी के कुछ ही दिनों बाद घटी। अरुणोदय को ‘अरुणोदय असम’ के नाम से भी जाना जाता है।

दोहोतिया ने कुछ महीने पहले आत्मसमर्पण कर दिया था और वह दो दिन पहले म्यांमा के उग्रवादी शिविरों से उसी इलाके में अपने आवास पर लौटा था।

भाषा

राखी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में