पंजाब के होशियारपुर में दुकानदार को गोली मारी

पंजाब के होशियारपुर में दुकानदार को गोली मारी

पंजाब के होशियारपुर में दुकानदार को गोली मारी
Modified Date: September 19, 2026 / 03:48 pm IST
Published Date: September 19, 2026 3:48 pm IST

होशियारपुर, 19 सितंबर (भाषा) पंजाब के माहिलपुर कस्बे में दो अज्ञात लोगों ने कपड़े की दुकान में एक दुकानदार को कथित तौर पर गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान जसवीर सिंह (33) के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार शाम उस समय हुई जब वह अपने भाई परमजीत सिंह के साथ अपनी दुकान पर था।

पुलिस ने बताया कि दो अज्ञात लोग मोटरसाइकिल से पहुंचे और इनमें से एक व्यक्ति वाहन के साथ बाहर खड़ा रहा, जबकि दूसरे ने दुकान का दरवाजा थोड़ा खोला, अंदर दाखिल हुआ और पिस्तौल से कथित तौर पर गोली चला दी।

पुलिस ने बताया कि गोली जसवीर सिंह की बाईं जांघ में लगी, जिससे वह फर्श पर गिर गया और इसके बाद हमलावर अपनी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि सिंह को इलाज के लिए होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

माहिलपुर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

जांच अधिकारी सहायक उप-निरीक्षक सुरिंदर पाल ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा देवेंद्र पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में