देश को प्रगति के पथ पर बढ़ाकर आजादी के नायकों के प्रति सम्मान प्रदर्शित करें: आरिफ मोहम्मद खान

देश को प्रगति के पथ पर बढ़ाकर आजादी के नायकों के प्रति सम्मान प्रदर्शित करें: आरिफ मोहम्मद खान

देश को प्रगति के पथ पर बढ़ाकर आजादी के नायकों के प्रति सम्मान प्रदर्शित करें: आरिफ मोहम्मद खान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: August 14, 2021 4:00 am IST

Independence day 2021 : तिरुवनंतपुरम, 14 अगस्त (भाषा) केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शनिवार को लोगों से कहा कि वे देश को प्रगति, आत्मनिर्भरता और समावेश की राह पर आगे बढ़ाकर उन देशभक्तों के प्रति सम्मान व्यक्त करें जिन्होंने हमें आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी।

देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए खान ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े एवं जीवंत लोकतंत्र के नागरिक होने के नाते, यह हमारा कर्तव्य है कि हम आजादी और समानता का जश्न मनाएं और लोकतांत्रिक मूल्यों को बरकरार रखते हुए प्रत्येक नागरिक के लिए सम्मान सुनिश्चित करने का प्रयास करें।

खान ने केरल के लोगों के ‘‘सुखद, सेहतमंद और अधिक समृद्ध भविष्य’’ की कामना की।

भाषा

मानसी प्रशांत

Also Read : आजादी के मतवालों की तरह देश के विकास के लिए सभी एकजुट हों : PM


लेखक के बारे में