Shraddha of Living Daughter : युवती ने घर वालों के खिलाफ जाकर किया ऐसा काम, परिजनों ने किया जीवित बेटी का ‘श्राद्ध’, चाचा बोले- अब वह हमारे लिए मर चुकी
Shraddha of Living Daughter : Family performs ‘shradh’ of surviving daughter after marrying man from another religion

कल्याणी: Shraddha of Living Daughter : पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक परिवार ने घर से भागकर दूसरे धर्म के व्यक्ति से शादी करने वाली अपनी जीवित और वयस्क बेटी का रविवार को ‘श्राद्ध’ कर दिया। कॉलेज की छात्रा के परिवार ने कहा कि श्राद्ध की रस्म इसलिए की गई क्योंकि उसने परिवार के सदस्यों का अपमान किया है और वह उनके लिए अब मर चुकी है। यह रस्म उसके एक व्यक्ति के साथ भागकर कहीं और शादी करने के 12 दिन बाद की गई। उसके चाचा सोमनाथ बिस्वास ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह हमारे लिए मर चुकी है। हमने उसकी शादी तय कर दी थी, लेकिन वह हमारी बात सुनना भी नहीं चाहती थी। उसने हमें इस तरह छोड़कर बदनामी कराई। बहुत हो गया।’’
Shraddha of Living Daughter : ‘श्राद्ध’ की सभी रस्में निभाई गईं, जिसमें सिर मुंडवाना भी शामिल था। पुजारी द्वारा श्राद्ध अनुष्ठान के आयोजन के दौरान युवती की मालायुक्त तस्वीर रखी गई थी। युवती की मां ने कहा, ‘‘हमने उसके सभी निजी सामान भी जला दिए हैं।’’ परिवार ने स्थानीय कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा की शादी तय कर दी थी, लेकिन उसने विद्रोह कर दिया। परिवार में कई बार बहस होने के बाद, वह घर छोड़कर एक ऐसे युवक के साथ चली गई जो दूसरे धर्म का था। बिस्वास ने यह स्पष्ट नहीं किया कि युवक के दूसरे धर्म का होने के कारण उनके निर्णय पर प्रभाव पड़ा या नहीं। बिस्वास के अनुसार, लड़की के पिता विदेश में काम करते हैं लेकिन उन्होंने परिवार के निर्णय का समर्थन किया है।
नवविवाहित जोड़े के करीबी सूत्रों ने बताया कि महिला जिले में कहीं और अपने ससुराल वालों के साथ है और मनोवैज्ञानिकों द्वारा उसकी काउंसलिंग की जा रही है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें घटना के बारे में पता चला है, लेकिन हम अपने स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं कर सकते क्योंकि वह वयस्क है। इस संबंध में किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।’’.
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: परिवार ने यह ‘श्राद्ध’ इसलिए किया क्योंकि उनकी बेटी ने दूसरे धर्म के युवक से शादी कर परिवार की मर्यादा का उल्लंघन किया, उनके अनुसार वह अब उनके लिए "मृत" है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Shraddha of Living Daughter : Family performs 'shradh' of surviving daughter after marrying man from another religion

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm