प्रह्लाद जोशी ने केरलम के उच्च शिक्षा मंत्री रोजी एम जॉन से मुलाकात की

प्रह्लाद जोशी ने केरलम के उच्च शिक्षा मंत्री रोजी एम जॉन से मुलाकात की

प्रह्लाद जोशी ने केरलम के उच्च शिक्षा मंत्री रोजी एम जॉन से मुलाकात की
Modified Date: September 8, 2026 / 08:21 pm IST
Published Date: September 8, 2026 8:21 pm IST

नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को केरलम के उच्च शिक्षा मंत्री रोजी एम. जॉन से मुलाकात की और केरलम में अधिक सुलभ, नवोन्मेषी तथा भविष्य की जरूरतों के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था तैयार करने के लिए केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने पर चर्चा की।

दो दिन पहले केरलम सरकार ने घोषणा की थी कि स्कूलों के लिए पीएम-श्री योजना लागू करने पर फैसला इस मामले की समीक्षा कर रही विशेष मंत्रिमंडलीय उप-समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद ही लिया जाएगा।

जॉन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘केरलम सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री श्री रोजी एम. जॉन ने आज मुझसे मुलाकात की। हमने उच्च शिक्षा को मजबूत करने, शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने, छात्रों और युवाओं के लिए अवसरों का विस्तार करने तथा केरलम में अधिक सुलभ, नवोन्मेषी और भविष्य के लिए तैयार शिक्षा व्यवस्था बनाने के लिए केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने पर रचनात्मक चर्चा की।’’

पिछली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार ने राज्य में ‘प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया’ (पीएम-श्री) योजना लागू करने के लिए शिक्षा मंत्रालय के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। हालांकि, सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर से विरोध के बाद बाद में योजना के कार्यान्वयन को रोक दिया गया था।

भाषा

राखी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में