महाराष्ट्र के रहने वाले भाई-बहन तिरुवनंतपुरम के होटल में मृत मिले

महाराष्ट्र के रहने वाले भाई-बहन तिरुवनंतपुरम के होटल में मृत मिले

महाराष्ट्र के रहने वाले भाई-बहन तिरुवनंतपुरम के होटल में मृत मिले
Modified Date: January 19, 2025 / 03:20 pm IST
Published Date: January 19, 2025 3:20 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 19 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के रहने वाले भाई-बहन रविवार सुबह यहां एक होटल के कमरे में मृत मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक भाई-बहन मूलरूप से पुणे के रहने वाले थे। उसने बताया कि वे दोनों होटल में ठहरने के लिए पिछले शुक्रवार को आये थे।

होटल के कर्मचारियों ने सुबह काफी देर तक कमरा बंद पाया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला, जबकि महिला का शव बिस्तर पर पड़ा था।

कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जिससे संकेत मिलता है कि दोनों के पास न तो घर था और न ही नौकरी।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘‘एक सुसाइड नोट मिला है और आगे की जांच के आधार पर ही हम विस्तृत जानकारी दे सकते हैं।’’

पुलिस ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों तिरुवनंतपुरम क्यों आए थे और किस वजह से उन्होंने यह कठोर कदम उठाया।

भाषा खारी सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में