सिद्धरमैया ने राज्यपाल से मिलने का समय नहीं मांगा: लोक भवन अधिकारी

सिद्धरमैया ने राज्यपाल से मिलने का समय नहीं मांगा: लोक भवन अधिकारी

सिद्धरमैया ने राज्यपाल से मिलने का समय नहीं मांगा: लोक भवन अधिकारी
Modified Date: May 28, 2026 / 10:52 am IST
Published Date: May 28, 2026 10:52 am IST

बेंगलुरु, 28 मई (भाषा) कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के इस्तीफे और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार को सत्ता सौंपे जाने की तेज अटकलों के बीच लोक भवन के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि सिद्धरमैया ने अभी तक राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलने का समय नहीं मांगा है।

यह बयान उस खबर के एक दिन बाद आया जब बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय के शीर्ष सूत्रों ने कहा था कि सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को गहलोत से मिलने का समय मांगा है।

लोक भवन के अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल गहलोत इस समय मध्यप्रदेश के अपने गृह नगर इंदौर में हैं।

जब लोक भवन के एक शीर्ष अधिकारी से पूछा गया कि क्या मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है, तो उन्होंने कहा, ‘‘राज्यपाल यहां नहीं हैं। ऐसी कोई जानकारी नहीं है। अभी तक ऐसा कोई संदेश या सूचना नहीं आई है।’’

उनके अनुसार राज्यपाल के लौटने के बाद सिद्धरमैया ही उनसे मिल सकेंगे।

जब पूछा गया कि क्या मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा लोक भवन सचिव को सौंप सकते हैं, तो अधिकारी ने कहा कि अगर सिद्धरमैया चाहें तो ऐसा कर सकते हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या यह राज्यपाल को सीधे सौंपने जितना ही मान्य होगा, अधिकारी ने कहा, ‘‘हां। फिर जब राज्यपाल आएंगे तो वह इसकी पुष्टि करेंगे। प्रक्रिया के अनुसार राज्यपाल उन्हें व्यक्तिगत रूप से आकर इस्तीफा सौंपने के लिए भी कह सकते हैं।’’

भाषा खारी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में