मुख्यमंत्री का पद छोड़ने से पहले ‘गृह लक्ष्मी’ योजना का बकाया भुगतान करें सिद्धरमैया : भाजपा नेता

मुख्यमंत्री का पद छोड़ने से पहले ‘गृह लक्ष्मी’ योजना का बकाया भुगतान करें सिद्धरमैया : भाजपा नेता

मुख्यमंत्री का पद छोड़ने से पहले ‘गृह लक्ष्मी’ योजना का बकाया भुगतान करें सिद्धरमैया : भाजपा नेता
Modified Date: May 30, 2026 / 09:54 am IST
Published Date: May 30, 2026 9:54 am IST

बेंगलुरु, 30 मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक एस. सुरेश कुमार ने कर्नाटक के निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से ‘गृह लक्ष्मी योजना’ के लाभार्थियों के लिए कथित तौर पर निर्धारित 5,000 करोड़ रुपये की स्थिति स्पष्ट करने का शनिवार को आग्रह किया।

कुमार ने दावा किया कि फरवरी और मार्च 2025 के लिए पात्र परिवारों को इस योजना के तहत भुगतान नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि सिद्धरमैया को पद छोड़ने से पहले लाभार्थियों को उनकी बकाया राशि का भुगतान कर देना चाहिए।

राजाजीनगर के विधायक ने सिद्धरमैया को लिखे एक पत्र में कहा कि यह मुद्दा सबसे पहले नौ दिसंबर 2025 को बेलगावी के सुवर्ण सौधा में शीतकालीन सत्र के दौरान भाजपा विधायक महेश तेंगिनाकाई द्वारा विधानसभा में उठाया गया था। उन्होंने लिखा कि पांच महीने बीत जाने के बाद भी इसका कोई जवाब नहीं मिला।

सुरेश कुमार ने कहा, ‘राज्य के खजाने पर पूरा नियंत्रण रखने वाले व्यक्ति के तौर पर यह आपकी (सिद्धरमैया) ज़िम्मेदारी है कि आप राज्य की जनता को फरवरी और मार्च 2025 के ‘गृह लक्ष्मी’ भुगतानों की स्थिति के बारे में सूचित करें, जो लाभार्थियों तक पहुंचने थे। यह किसी भी सरकार की नैतिक ज़िम्मेदारी का सवाल है।’’

भाजपा नेता ने कहा कि विधानसभा में तेंगिनाकाई ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस सरकार की इस प्रमुख योजना के तहत राज्यभर के परिवारों को फरवरी और मार्च 2025 का भुगतान नहीं मिला, जिसकी कुल राशि 5,000 करोड़ रुपये है।

भाषा

प्रचेता सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में