Kanpur Retired COD Employee Case : सुहागरात के बाद पलट गया पूरा खेल! 62 साल के बुजुर्ग ने अकेलेपन से तंग आकर की शादी, दो दिन बाद दुल्हन ने कर दिया बड़ा कांड

कानपुर में एक 62 वर्षीय सेवानिवृत्त COD कर्मचारी को शादी के नाम पर ठगी का शिकार बना लिया गया। महिला ने देखभाल और साथ निभाने का भरोसा दिलाकर शादी की, लेकिन महज दो दिन बाद करीब 3 लाख रुपये के जेवर और 2 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गई। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kanpur Retired COD Employee Case : सुहागरात के बाद पलट गया पूरा खेल! 62 साल के बुजुर्ग ने अकेलेपन से तंग आकर की शादी, दो दिन बाद दुल्हन ने कर दिया बड़ा कांड

Kanpur Retired COD Employee Case / IMAGE Source : X

Modified Date: May 30, 2026 / 09:15 am IST
Published Date: May 30, 2026 9:12 am IST
HIGHLIGHTS
  • 62 वर्षीय रिटायर्ड COD कर्मचारी से महिला ने आर्य समाज मंदिर में शादी की।
  • शादी के दो दिन बाद करीब 5 लाख रुपये की नकदी और जेवर लेकर फरार हुई।
  • पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

कानपुर :Kanpur Retired COD Employee Case :  उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक लुटेरी दुल्हन ने 62 वर्षीय बुजुर्ग को अपना शिकार बना लिया। चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां में किराए के मकान में रहने वाले और सीओडी से सेवानिवृत्त हरीश कुमार शुक्ला ने आर्य समाज मंदिर में 45 साल की महिला पूजा जोशी से शादी की थी। लेकिन शादी के महज दो दिन साथ रहने के बाद ही यह लुटेरी दुल्हन घर में रखे लगभग तीन लाख रुपये के कीमती जेवरात और दो लाख रुपये नकद लेकर रातों-रात रफूचक्कर हो गई।

देखभाल करने का दिया झांसा

मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से सीतापुर के अटरिया गांव निवासी हरीश कुमार शुक्ला परिवार में कोई सदस्य न होने के कारण अकेला जीवन जी रहे थे। Chakeri Thana Kanpur Fraud News  इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली पूजा जोशी ने उनसे नजदीकियां बढ़ाई और देखभाल व सेवा करने की इच्छा जताते हुए शादी का प्रस्ताव रख दिया। हरीश उसके झांसे में आ गए और दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।

Kanpur Looteri Dulhan Case शादी के बाद इन चीज़ों की डिमांड

शादी के बाद महिला ने जेवरात और नकदी की मांग की, जिस पर हरीश ने अपनी मां के पुराने जेवर उसे दे दिए, जिन्हें बेचकर महिला ने नए जेवर खरीद लिए। यही नहीं, हरीश ने अपने रिटायरमेंट की रकम में से भी दो लाख रुपये नकद उसे दे दिए, जिन्हें लेकर महिला देर रात भाग निकली।

जाँच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पीड़ित बुजुर्ग काफी समय तक महिला की तलाश करते रहे थे जब वह नहीं मिली तो बुर्जुग वापस अपने गांव सीतापुर चले गए थे। इसके बाद पीड़ित ने कानपुर के चकेरी थाने में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। चकेरी थाना प्रभारी संतोष शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस उसकी खोजबीन और मामले की जांच में जुट गई है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.