MP Board 5th 8th Re exam Time Table 2026 : 5वीं-8वीं पुनः परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, जारी हुआ नया टाइम-टेबल, जानिए कब से शुरू होंगे एग्जाम

मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का संशोधित टाइम-टेबल जारी कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत परीक्षाएं 16 जून से 23 जून 2026 तक आयोजित होंगी, जबकि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 24 जून से 28 जून के बीच किया जाएगा। सभी जिलों को परीक्षा आयोजन के लिए आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

MP Board 5th 8th Re exam Time Table 2026 : 5वीं-8वीं पुनः परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, जारी हुआ नया टाइम-टेबल, जानिए कब से शुरू होंगे एग्जाम

MP Board 5th 8th Re exam Time Table 2026 / Image Source ; AI GENERATED

Modified Date: May 30, 2026 / 11:25 am IST
Published Date: May 30, 2026 9:33 am IST
HIGHLIGHTS
  • कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षाएं 16 से 23 जून 2026 तक होंगी।
  • कॉपी चेकिंग का कार्य 24 जून से 28 जून के बीच पूरा किया जाएगा।
  • राज्य शिक्षा केंद्र ने सभी जिलों को परीक्षा आयोजन के लिए निर्देश जारी किए।

भोपाल : MP Board 5th 8th Re exam Time Table 2026 :  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राज्य शिक्षा केंद्र ने कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का नया टाइम-टेबल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। विभाग द्वारा पहले घोषित किए जा चुके टाइम-टेबल में आंशिक बदलाव किया गया है, जिसके बाद अब परीक्षाओं के आयोजन के लिए नई तारीखें पूरी तरह तय कर दी गई हैं।

16 जून से 23 जून तक परीक्षा, 24 जून से 28 जून कॉपी चेकिंग

जारी किए गए नए शेड्यूल के अनुसार , अब कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षाएं 16 जून से शुरू होकर 23 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। राज्य शिक्षा केंद्र ने इस संबंध में मध्य प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों और शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षा होने के तुरंत बाद कॉपी चेकिंग 24 जून से 28 जून तक किया जाएगा। MP 5th 8th Exam Dates June 2026 विभाग ने साफ किया है कि परीक्षा परिणाम की प्रक्रिया में किसी भी तरह की देरी न हो, इसके लिए इस बार विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

Rajya Shiksha Kendra Bhopal Notification परीक्षा की निगरानी के लिए विभाग स्तर पर विशेष तैयारी शुरू

शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा के आयोजन से जुड़े अन्य सभी दिशा-निर्देश और नियम पूर्व की तरह ही लागू रहेंगे, उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके साथ ही, पुनः परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विभाग स्तर पर मॉनिटरिंग और निगरानी की विशेष तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं ताकि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.