Bhopal News in Hindi: इलेक्ट्रिक थेरेपी से अचानक उठी चिंगारी, एक झटके में बदल गया सबकुछ, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Bhopal News in Hindi: इलेक्ट्रिक थेरेपी से अचानक उठी चिंगारी, एक झटके में बदल गया सबकुछ, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Bhopal News in Hindi | Photo Credit: AI
- इलेक्ट्रिक थेरेपी मैट में शॉर्ट-सर्किट से आग लगी
- 90 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई
- पुलिस तकनीकी खराबी के कारणों का पता लगा रही
भोपाल: Bhopal News in Hindi मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां पीठ दर्द से राहत पाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे इलेक्ट्रिक थेरेपी मैट में अचानक शॉर्ट-सर्किट हो गया, जिससे उसमें आग लग गई। इस हादसे में 90 साल की बुजुर्ग की मौत हो गई। जिसके बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया।
Bhopal News in Hindi मिली जानकारी के अनुसार, घटना इटखेड़ी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग लंबे समय से पीठ दर्द की समस्या से परेशान थे और नियमित रूप से इलेक्ट्रिक थेरेपी मैट का उपयोग करते थे। थेरेपी के दौरान अचानक शॉर्ट-सर्किट हुई और फिर आग लग गई। जिससे 90 वर्षीय बुजुर्ग की चपेट आ गए। जिसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि थेरेपी मैट की बैटरी या इलेक्ट्रिक सिस्टम में खराबी के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और तकनीकी कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- GT vs RR IPL 2026 Qualifier-2 Highlights: बेकार गई सूर्यवंशी की पारी, इस खिलाड़ी ने अकेले पलट दिया मैच… फाइनल में पहुंची जीटी, RCB से होगी खिताबी जंग
- Vande Bharat: राहुल गांधी के ‘ऑटो मोड’ के क्या हैं चुनावी मायने.. क्या 2029 के लिए ग्राउंड कनेक्ट की रणनीति पर काम कर रहे हैं कांग्रेस सांसद?
- शह मात The Big Debate: DK को मौका..बाबा से धोखा’, फिर बाहर आया ‘ढाई साल’ वाला जिन्न! भूपेश की सफाई में है कितनी सच्चाई?

Facebook


