सिक्किम में कोविड-19 के 26 नए मामले आए; संक्रमण से तीन और मौतें हुईं

सिक्किम में कोविड-19 के 26 नए मामले आए; संक्रमण से तीन और मौतें हुईं

सिक्किम में कोविड-19 के 26 नए मामले आए; संक्रमण से तीन और मौतें हुईं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: October 6, 2020 7:06 pm IST

गंगटोक, छह अक्टूबर (भाषा) सिक्किम में मंगलवार को कोविड-19 के 26 नए मामले सामने आए और संक्रमण के कारण तीन और मौतें हुई हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पूर्वी सिक्किम में 22 नए मामले सामने आए, जबकि दक्षिण सिक्किम में चार लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया।

वर्तमान में राज्य में 580 मरीजों का इलाज चल रहा है।

अब तक 2,506 मरीज ठीक हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में मरने वालों में एक डॉक्टर भी थे।

उन्होंने बताया कि नवीनतम मृत्यु के साथ राज्य में कुल मौतों की संख्या बढ़कर 49 हो गई।

स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि सिक्किम में अब तक कोविड-19 के 3,135 मामले सामने आए। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक कुल 51,741 नमूनों की जांच की गई है।

भाषा कृष्ण नीरज

नीरज


लेखक के बारे में