जुबिन की मौत के मामले में सिंगापुर पुलिस 21 अक्टूबर को असम पुलिस टीम से मुलाकात करेगी: हिमंत

जुबिन की मौत के मामले में सिंगापुर पुलिस 21 अक्टूबर को असम पुलिस टीम से मुलाकात करेगी: हिमंत

जुबिन की मौत के मामले में सिंगापुर पुलिस 21 अक्टूबर को असम पुलिस टीम से मुलाकात करेगी: हिमंत
Modified Date: October 16, 2025 / 02:50 pm IST
Published Date: October 16, 2025 2:50 pm IST

गुवाहाटी, 16 अक्टूबर (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले महीने गायक जुबिन गर्ग की मौत की जांच के सिलसिले में सिंगापुर के पुलिस अधिकारी 21 अक्टूबर को असम पुलिस टीम से मिलेंगे।

हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि असम पुलिस टीम सिंगापुर जाएगी या नहीं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हमारे प्यारे जुबिन के लिए न्याय की दिशा में एक और कदम। सिंगापुर पुलिस के अधिकारी 21 अक्टूबर को विशेष पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) और विशेष जांच दल (एसआईटी) प्रमुख मुन्ना गुप्ता के नेतृत्व वाली असम पुलिस टीम से मिलेंगे।’’

शर्मा ने कहा, ‘‘हमारा सामूहिक संकल्प बरकरार है, जुबिन को न्याय मिलेगा।’’

मुख्यमंत्री ने बुधवार को भारत में सिंगापुर की कार्यवाहक उच्चायुक्त एलिस चेंग और विदेश मंत्री एस जयशंकर से नयी दिल्ली में मुलाकात की और उनसे सिंगापुर में जुबिन गर्ग की मौत की जांच को आगे बढ़ाने के लिए राज्य पुलिस को पूरा सहयोग देने का आग्रह किया।

भाषा सुरभि शफीक

शफीक


लेखक के बारे में