पैदा होते ही सिंगर बी प्राक की बेटी का निधन, दर्द बयां करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- गुजर रहा दुखद दौर से

दुख भरी दास्तां शेयर कर लिखा- गुजर रहा दुखद दौर से! Singer B Praak's baby girl died as soon as she was born

पैदा होते ही सिंगर बी प्राक की बेटी का निधन, दर्द बयां करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- गुजर रहा दुखद दौर से
Modified Date: December 4, 2022 / 05:08 am IST
Published Date: December 4, 2022 5:08 am IST

मुंबई: B Praak’s baby girl died मशहूर पंजाबी-हिंदी गायक बी. प्राक ने बताया कि उनकी नवजात बच्ची की पैदा होते ही मौत हो गयी जिससे वह और उनकी पत्नी बुरी तरह से टूट गये हैं। दंपत्ति का बेटा अदब अगले महीने दो साल का हो जाएगा। उन्होंने अप्रैल में पत्नी के दूसरी बार गर्भवती होने की घोषणा की थी। बुधवार देर शाम इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी कर 36 वर्षीय गायक ने कहा कि वह अपने सबसे दुखद दौर से गुजर रहे हैं।

Read More: Hyundai ‘Venue’ 2022: आपके बजट में लॉन्च हुई Venue, कंपनी ने दिया नया और इंटीग्रेटेड फीचर्स

B Praak’s baby girl died उन्होंने लिखा, ”बहुत दुख  के साथ हम लोग यह सूचित कर रहे हैं कि इस दुनिया में आने के तुरंत बाद ही नवजात शिशु का निधन हो गया। बतौर माता-पिता हम इस समय सबसे दर्दनाक दौर से गुजर रहे हैं। हम सभी चिकित्सकों और स्टाफ का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, जिन्होंने अपनी  पूरी कोशिश की।

Read More: सोने-चांदी की कीमतों में फिर आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का ताजा भाव 

हमारा साथ दिया… हम आप सभी से गुजारिश करते हैं कि हमारी निजता को बरकरार रखने दें।” गायक प्राक को उनके हिंदी गाने जैसे ‘तेरी मिट्टी’, ‘रांझा’ और ‘मन भरेया” के लिए जाना जाता है।

Read More: सड़क पर खड़े वाहन की फोटो भेजो और पाओ 500 रु का इनाम, सरकार जल्द ला रही ये कानून 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by B PRAAK(HIS HIGHNESS) (@bpraak)


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"