सिन्हा का जम्मू कश्मीर में आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने का निर्देश

सिन्हा का जम्मू कश्मीर में आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने का निर्देश

सिन्हा का जम्मू कश्मीर में आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने का निर्देश
Modified Date: February 9, 2026 / 07:24 pm IST
Published Date: February 9, 2026 7:24 pm IST

जम्मू, नौ फरवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने और समाज के हर व्यक्ति के साथ मिलकर केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवाद के नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त करने का निर्देश दिया।

सिन्हा ने जम्मू के के. के. हक्कू हॉकी स्टेडियम में पुलिस शहीद स्मारक हॉकी टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मादक पदार्थ की समस्या के उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी और कहा कि पुलिस इस समस्या के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और समाज से इसे समाप्त करने में साझेदारी करने का आग्रह किया।

इस साल के आयोजन में 14 टीम की भागीदारी होगी, क्योंकि यह टूर्नामेंट 10 साल से अधिक समय के अंतराल के बाद फिर से शुरू हो रहा है।

उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर पुलिस का अटूट संकल्प और राष्ट्र के लिए संदेश यह है कि कठिनाइयां हमारी हिम्मत को नहीं तोड़ सकतीं। हम हर बाधा को पार करके नये मील के पत्थर स्थापित करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि राष्ट्र के कल के लिए आज का बलिदान करने वाले जम्मू कश्मीर पुलिस के बहादुर जवान अपनी वर्दी को सभी के प्रति कर्तव्य के रूप में धारण करते हैं और जीवन से ऊपर राष्ट्रीय सम्मान को महत्व देते हैं और वे हमारी यादों में हमेशा जीवित रहेंगे।

भाषा अमित नरेश

नरेश


लेखक के बारे में