इस अस्पातल के 108 कर्मचारियों को किया गया क्वारंटीन, दो जमातियों का इलाज करने के दौरान संक्रमित होने की आंशका

इस अस्पातल के 108 कर्मचारियों को किया गया क्वारंटीन, दो जमातियों का इलाज करने के दौरान संक्रमित होने की आंशका

इस अस्पातल के 108 कर्मचारियों को किया गया क्वारंटीन, दो जमातियों का इलाज करने के दौरान संक्रमित होने की आंशका
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: April 4, 2020 1:27 pm IST

नई दिल्ली: भारत सहित पूरे विश्व में कोरोना के खिलाफ एक जंग छिड़ी हुई है। हालात का काबू करने के लिए भारत में केंद्र और राज्य की सरकार हर संभव कोशिश कर रही थी। इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के 108 मेडिकल कर्मचारियों को क्वारंटीन किया गया है, जिसमें से डॉक्टर, नर्स सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

Read More: कोरोना वायरस: राहुल गांधी ने PM मोदी पर कसा तंज, कहा- ताली बजाने और दीया जलाने से हल नहीं होगा

सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष डीएस राणा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि लगभग एक सप्ताह पहले सर गंगाराम अस्पताल में दो मरीज मिले थे, उनमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए थे। लेकिन उन्हें गंभीर बुखार और वायरल ​बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इलाज के दौरान ही उनका कोरोना टेस्ट फिर से किया गया, जांच के ​बाद दोनों मरीजों को कोविड 19 पॉजिटिव पाया गया है।

Read More: कोरोना संक्रमण रोकने की पहल, 30 जून तक च्विंगम-बबल गम जैसे उत्पादों की बिक्री और उपयोग पर रोक

उन्होने आगे बताया कि अस्पताल के 108 स्टॉफ में से 23 लोगों को अस्पताल में ही क्वारंटीन किया गया है। जबकि 85 लोगों को उनके घरों में ही क्वारंटीन होने को कहा गया है। बता दें कि दिल्ली में अब तक कोरोना के 445 मामले सामने आए हैं। बता दें कि कल 40 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। दिल्ली में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

Read More: कोरोना संक्रमण रोकने की पहल, 30 जून तक च्विंगम-बबल गम जैसे उत्पादों की बिक्री और उपयोग पर रोक

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"