BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

RCB Victory Parade Stampede Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम परिसर में हालात नियंत्रण से बाहर, अब तक 10 लोगों की मौत, डिप्टी सीएम ने मांगी माफी

चिन्नास्वामी स्टेडियम परिसर में हालात नियंत्रण से बाहर, Situation out of control in Chinnaswamy stadium complex

RCB Victory Parade Stampede Update. Image Source-IBC24

RCB Victory Parade Stampede Update. Image Source-IBC24

Deepak Sahu
Published: 04 Jun 2025 | 6:29 pmModified: 04 Jun 2025 | 6:29 pm
HIGHLIGHTS
  1. 10 लोगों की मौत, 20+ घायल; चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़।
  2. पुलिस लाठीचार्ज के बाद मची अफरा-तफरी, भीड़ बेकाबू हुई।
  3. डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने माफी मांगी, हादसे की जांच शुरू।

बेंगलुरुः RCB Victory Parade Stampede Update: IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की शानदार जीत के बाद के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित विक्ट्री परेड में भगदड़ मच गई। हादसे में मरने वालों की संख्या अब 10 तक बताई जा रही है। वहीं कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हालात अभी भी जस के तस बने हुए हैं।

Read More : Rewa Rape News: दोस्ती, प्यार और फिर रेप... युवती को होटल में ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म और फिर...जानें पूरा मामला

RCB Victory Parade Stampede Update: रिपोर्ट्स की मानें तो आरसीबी की विक्ट्री परेड में शामिल लोग बड़ी संख्या में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मौजूद थे। बेंगलुरु में आरसीबी के फैंस चिन्नास्वामी स्टेडियम की दीवारों और बाड़ों पर चढ़ गए। अपनी चैंपियन टीम की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में RCB के फैंस उमड़ पड़े। 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिसमें कई लोगों की हालत गंभीर है। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, मुझे लगता है कि ये नियंत्रित भीड़ नहीं है। मैं बेंगलुरु और कर्नाटक के सभी लोगों से माफी मांगता हूं। हम एक जुलूस निकालना चाहते थे लेकिन भीड़ बेकाबू थी।

Read More : Stampede at RCB Victory Parade: पुलिस के मना करने के बाद भी स्टेडियम की दीवारों पर चढ़े RCB के फैंस, बारिश के बीच जमकर नाचे, देखें हैरान करने वाली तस्वीरें 

आरसीबी का जश्न मातम में बदला

बता दें आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से मात दी। आरसीबी ने पहली बार आईपीएल का खिताब जीता। इस जीत के बाद से ही कर्नाटक समेत कई शहरों में जीत का जश्न मनाया गया लेकिन अब इस टीम की विक्ट्री परेड के दौरान जो हादसा हुआ है उसने इस जीत को फीका कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो अभी भी हालात पहले की तरह बने हुए हैं। आपातकालीन सेवाएं मौके पर मौजूद हैं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के पीछे आयोजकों की लापरवाही और भीड़ नियंत्रण में चूक की आशंका जताई जा रही है। पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है। अभी तक मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

 

https://www.youtube.com/watch?v=_hoI0CzgTr0&pp=ygUFaWJjMjQ%3D

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं। कई घायलों की हालत गंभीर है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Situation out of control in Chinnaswamy stadium complex

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास

भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी में स्वर्ण पदक के साथ रचा इतिहास

02 Oct 2026 | 7:30 am
जर्मनी के कोच के तौर पर क्लोप ने पहली बार चखा जीत का स्वाद, रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल ने बढ़ाए कदम

जर्मनी के कोच के तौर पर क्लोप ने पहली बार चखा जीत का स्वाद, रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल ने बढ़ाए कदम

02 Oct 2026 | 7:20 am
खबर एशियाड तीरंदाजी भारत दो

खबर एशियाड तीरंदाजी भारत दो

02 Oct 2026 | 7:17 am