Income Tax Raid in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह IT रेड से मचा हड़कंप, इन बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छानबीन जारी

Income Tax Raid in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह IT रेड से मचा हड़कंप, इन बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छानबीन जारी

Income Tax Raid in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह IT रेड से मचा हड़कंप, इन बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छानबीन जारी

Income Tax Raid in Chhattisgarh/Image Source: IBC24 File

Modified Date: February 12, 2026 / 02:10 pm IST
Published Date: February 12, 2026 1:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • कोल कारोबारियों के ठिकानों पर छापा
  • कई जिलों में आयकर विभाग की कार्रवाई

रायपुर: Income Tax Raid in Chhattisgarh:  छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग (IT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर, चांपा समेत कई जिलों में एक साथ दबिश दी है। यह कार्रवाई कोल कारोबार से जुड़े व्यापारियों और कंपनियों के ठिकानों पर की जा रही है।

छत्तीसगढ़ में IT का बड़ा एक्शन (Chhattisgarh IT Raid)

Income Tax Raid in Chhattisgarh:  जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के कोलवाशरी संचालक प्रदीप झा के ठिकानों पर आयकर टीम ने छापा मारा है। वहीं चांपा स्थित कोल कारोबारी अंशुल मुरारका के यहां भी आईटी की टीम पहुंची है। जयराम नगर स्थित निर्माणाधीन कोलवाशरी परिसर में भी आयकर अधिकारियों ने जांच शुरू की है।

जानकारी के अनुसार फिल ग्रुप पर भी आयकर विभाग ने रेड की है। फिल ग्रुप के मालिक प्रवीण झा बताए जा रहे हैं। टीम श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित दफ्तर और रामा वर्ल्ड स्थित आवास पर दस्तावेजों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आयकर की टीम अलग-अलग गाड़ियों में पहुंची, जिन पर SIR (सर्वे) के स्टीकर लगे हुए थे।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।