दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत गिरने से छह घायल
दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत गिरने से छह घायल
नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के किराड़ी सुलेमान नगर में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन इमारत के गिरने से छह लोग घायल हो गये। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अपराह्न 12 बजकर 25 मिनट पर घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
अधिकारियों ने बताया कि घायलों को नजदीकी तोमर अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि घायलों में से दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
भाषा आशीष दिलीप
दिलीप

Facebook


