अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के छह नए मामले

Ads

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के छह नए मामले

  •  
  • Publish Date - December 20, 2020 / 04:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

पोर्ट ब्लेयर, 20 दिसंबर (भाषा) अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के छह नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद रविवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,875 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

बुलेटिन में बताया गया कि केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के 95 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं पिछले 24 घंटे में सात मरीज कोविड-19 से स्वस्थ हुए हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिली है। अब तक यहां 61 मरीजों की मौत कोविड-19 से हो चुकी है।

केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण दर 2.99 फीसदी है।

भाषा शुभांशि वैभव

वैभव