राजस्थान में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी से लोगों को ठंड से राहत

Ads

राजस्थान में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी से लोगों को ठंड से राहत

  •  
  • Publish Date - December 24, 2020 / 01:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

जयपुर, 24 दिसंबर (भाषा) राजस्थान में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली है। राज्य में बुधवार की रात सबसे कम तापमान माउंट आबू में एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मैदानी इलाकों में चुरू में 4.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

इसी तरह बुधवार की रात पिलानी में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री , सीकर और गंगानगर में 6.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 6.5 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बीच राज्य में दिन का तापमान भी 24 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर चला गया है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे में राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है।

भाषा पृथ्वी कुंज देवेंद्र

देवेंद्र