सवाई माधोपुर में तीन करोड़ रुपये मूल्य की स्मैक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Ads

सवाई माधोपुर में तीन करोड़ रुपये मूल्य की स्मैक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 26, 2026 / 09:27 PM IST,
    Updated On - August 26, 2026 / 09:27 PM IST

जयपुर, 26 अगस्त (भाषा) पुलिस ने सवाई माधोपुर जिले में तीन करोड़ रुपये मूल्य की स्मैक जब्त करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कुस्तला टोल प्लाजा के पास दो तस्करों को 153.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत तीन करोड़ रुपये है।

जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कोटा की तरफ से एक पिकअप दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कुस्तला टोल प्लाजा की ओर आ रही है, जिसमें मादक पदार्थ होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इसी मादक पदार्थ को लेने के लिए लालसोट की तरफ से कार ‘स्विफ्ट डिजायर’ आने और दोनों वाहनों के बीच एक्सप्रेसवे पर ही मादक पदार्थ का आदान-प्रदान होने की सूचना थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो स्विफ्ट डिजायर कार और पिकअप आमने-सामने खड़ी मिलीं। उन्होंने बताया कि कार में सुभाष गुर्जर तथा पिकअप में रामनिवास मीना बैठे मिले। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर सुभाष गुर्जर की कार में 153.34 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

भाषा पृथ्वी अमित

अमित