हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी को ले जा रही बस में फैला धुआं

हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी को ले जा रही बस में फैला धुआं

हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी को ले जा रही बस में फैला धुआं
Modified Date: April 16, 2026 / 10:05 am IST
Published Date: April 16, 2026 10:05 am IST

बेंगलुरु, 16 अप्रैल (भाषा) कर्नाटक के बेंगलुरु में हत्या के एक मामले में दोषी ठहराए गये कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और उनके 16 साथियों को ले जा रही बस में परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल के पास तकनीकी खराबी आ जाने से वाहन में घना धुआं फैल गया हालांकि वक्त पर कार्रवाई से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह घटना बुधवार को हुई। बेंगलुरु में सांसद-विधायक (एमपी-एमएलए) की विशेष अदालत ने 2016 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता योगेश गौड़ा की हत्या के मामले में कुलकर्णी और 16 अन्य को दोषी ठहराया।

अदालत ने आरोपियों को आपराधिक साजिश एवं हत्या का दोषी पाया और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को आरोपियों को हिरासत में लेने का निर्देश दिया।

बुधवार को फैसला आने के बाद कुलकर्णी को परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल ले जाया गया।

अदालत बृहस्पतिवार को सजा सुनाएगी।

पुलिस के अनुसार, संदिग्ध रूप से शॉर्ट सर्किट और डीजल रिसाव के कारण बस के अंदर घना धुआं फैल गया, जिससे सीबीआई के सुरक्षा दल सहित सभी में दहशत फैल गई।

पुलिस ने बताया कि सीबीआई की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुलकर्णी समेत सभी दोषियों को सुरक्षित बाहर निकाला और सुनिश्चित किया कि किसी को चोट न आए।

पुलिस के मुताबिक, “स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लिया गया और सभी दोषियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।”

बाद में दोषियों को कारों सहित अन्य वैकल्पिक वाहनों में बैठाकर घटनास्थल से ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षा दल के समय पर हस्तक्षेप से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

भाषा जितेंद्र शोभना

शोभना

शोभना


लेखक के बारे में