Hardoi News: ‘पत्थरों के आगे गिड़गिड़ाने से कुछ नहीं मिलेगा’, भरी जनता के सामने बीजेपी विधायक ने किसे बताया ‘भगवान’? जानें आप भी..
Hardoi News: 'पत्थरों के आगे गिड़गिड़ाने से कुछ नहीं मिलेगा', भरी जनता के सामने बीजेपी विधायक ने किसे बताया 'भगवान'? जानें आप भी..
Hardoi News | Photo Credit: IBC24
- हरदोई में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में विधायक श्याम प्रकाश का विवादित बयान
- उन्होंने कहा कि "पत्थरों को पूजना छोड़ो, मोदी-योगी को पूजना शुरू करो।"
- बयान से प्रदेश की राजनीति में तेज हलचल और विवाद
हरदोई: Hardoi News In Hindi राजनीति में बयानबाजी कोई नई बात नहीं है, लेकिन कई बार नेता ऐसे बयान दे जाते हैं जो पूरे प्रदेश की सियासत में हलचल मचा देते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई से सामने आया है, जहां एक बीजेपी विधायक एक ऐसा बयान दिया है, जिससे प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है।
Hardoi News In Hindi दरअसल, मंगलवार को डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर गांधी मैदान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश (BJP MLA Shyam Prakash) ने मंच को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा बयान दिया कि हर कोई हैरान हो गया।
अपने बयान में विधायक श्याम प्रकाश ने कहा कि ‘पत्थरों को पूजने से कुछ नहीं मिलेगा। अगर पूजा करनी ही है तो ‘योगी और मोदी’ की कीजिए। उनमें कुछ देने की क्षमता है। दलित नेता आपका कल्याण नहीं कर सकता। बड़े-बड़े नेता आपको बेवकूफ बनाकर अपनी कुर्सी हथियाने का काम करते हैं।’
‘मोदी-योगी को पूजना शुरू करो’
बीजेपी विधायक ने कहा कि पत्थरों के आगे गिड़गिड़ाने से कुछ हासिल नहीं होने वाला है। निर्जीव पत्थरों में कुछ भी देने की क्षमता नहीं होतीं। उन्होंने कहा कि पत्थरों क पूजना छोड़िए, आज के असली भगवान तो मोदी और योगी हैं। इनकी पूजा शुरू करिए। हम तो जिंदा आदमी को भगवान मानते हैं क्योंकि वे ही हमें कुछ दे सकते हैं।
मोदी जी और योगी जी को भगवान मानने में कोई बुराई नहीं है, क्योंकि उनके पास हमें कुछ देने की क्षमता है.
पत्थरों के आगे गिड़गिड़ाओगे, वो आपको कुछ देने वाले नहीं हैं.
– यूपी में BJP विधायक श्याम प्रकाश pic.twitter.com/QUbZd1XSfu
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) April 15, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat : परिसीमन पर प्रहार.. दक्षिण में हाहाकार! क्या उत्तर भारत का प्रतिनिधित्व बढ़ने से दक्षिण की आवाज दब जाएगी?
- शहमात The Big Debate: ‘वंदेमातरम’ से इनकार, माफ़ी नहीं एफआईआर, राष्ट्रगीत के अपनाम से चढ़ा सियासी पारा, क्या माफी के बाद भी जरुरी थी FIR?
- IPL 2026 RCB vs LSG: रजत के रणबांकुरे ने किया शानदार प्रदर्शन, लखनऊ को इतने विकेट से दी मात, प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पहुंची RCB की टीम

Facebook


